Uncategorised
श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन शिव विवाह और वामन अवतार की कथा श्रवण कराया
आचार्य रामानंद ने शिव-पार्वती के विवाह का प्रसंग भी मार्मिक रूप से सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया
इटियाथोक,गोंडा।श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन शिव- पार्वती विवाह और वामन अवतार कथा श्रवण कराया गया। इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत करूवापारा गांव स्थित रामलीला मैदान में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बता दें, कि यह भागवत कथा अट्ठाइस नवंबर तक चलने वाला है।वहीं सोमवार को कथा ब्यास आचार्य रामानंद दास ने कहा,कि देवताओं की प्रार्थना पर, भगवान विष्णु ने महर्षि कश्यप और माता अदिति के पुत्र के रूप में एक छोटे कद के ब्राह्मण बालक (वामन) का अवतार लिया।जब राजा बलि एक महायज्ञ कर रहे थे, तब वामन भगवान उनकी यज्ञशाला में पहुंचे और दान में केवल तीन पग भूमि मांगी।उन्होंने कहा, कि यह प्रसंग दान के महत्व और भगवान की कृपा को दर्शाता है।
भागवत कथा में आचार्य रामानंद ने शिव-पार्वती के विवाह का प्रसंग भी मार्मिक रूप से सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।मुख्य यजमान अनिल कुमार द्विवेदी,विमला देवी, सतीश द्विवेदी, प्रमोद तिवारी,धीरू पांडे,वासू शुक्ल, बमपति नाथ,भ्रमण दास, राधा रमण,राजेश तिवारी,तुलाराम तिवारी,मंशा राम पुजारी,मानिक राम आदि मौजूद रहे।

