वामासारथी गोरखपुर जोन अध्यक्षा शोभा जैन एवं जनपदीय वामासारथी अध्यक्षा तन्वी जायसवाल ने नवनिर्मित लाइब्रेरी का फीता काटकर किया उद्घाटन
वामासारथी गोरखपुर जोन अध्यक्षा शोभा जैन एवं जनपदीय वामासारथी अध्यक्षा तन्वी जायसवाल ने नवनिर्मित लाइब्रेरी का फीता काटकर किया उद्घाटन

वामासारथी गोरखपुर जोन अध्यक्षा शोभा जैन एवं जनपदीय वामासारथी अध्यक्षा तन्वी जायसवाल ने नवनिर्मित लाइब्रेरी का फीता काटकर किया उद्घाटन

गोंडा।आज बुधवार को पुलिस लाइन गोण्डा में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर श्री मुथा अशोक जैन तथा पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में वामासारथी गोरखपुर जोन अध्यक्षा श्रीमती शोभा जैन एवं जनपदीय वामासारथी अध्यक्षा श्रीमती तन्वी जायसवाल द्वारा नवनिर्मित पुलिस लाइन लाइब्रेरी का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के साथ-साथ जनपदीय वामासारथी संगठन की सदस्याएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। नवनिर्मित लाइब्रेरी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें पुलिस कर्मियों, उनके परिवारजनों तथा आरटीसी प्रशिक्षुओं के अध्ययन हेतु विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें, साहित्य, पत्र–पत्रिकाएं, संदर्भ सामग्री तथा सामान्य ज्ञान की उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं।

लाइब्रेरी में शांत, प्रेरणादायी एवं अध्ययन-अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया गया है, जिससे पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों को ज्ञान-वर्धन तथा मानसिक विकास का बेहतर अवसर मिल सके। उद्घाटन के दौरान वामासारथी जोन अध्यक्षा श्रीमती शोभा जैन ने कहा कि वामासारथी का उद्देश्य पुलिस परिवार में शिक्षा, संस्कार, मानसिक सशक्तिकरण एवं सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना है।

लाइब्रेरी की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों को लाइब्रेरी का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। जनपदीय वामासारथी अध्यक्षा श्रीमती तन्वी जायसवाल ने बताया कि लाइब्रेरी के माध्यम से पुलिस लाइन में रहने वाले बच्चों, प्रशिक्षुओं एवं कर्मचारियों के लिए एक गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर पुस्तक पठन प्रतियोगिता, ज्ञान-वर्धक कार्यक्रम एवं अध्ययन-सहायक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान वामासारथी पदाधिकारियों द्वारा लाइब्रेरी में नई उपयोगी पुस्तकों का संग्रह भी भेंट किया गया। पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों ने लाइब्रेरी का भ्रमण कर नई व्यवस्था की सराहना की तथा इसके नियमित उपयोग का संकल्प लिया।



