बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, इकाई मनकापुर, दतौली में गन्ना पेराई सत्र शुरू
किसानों में खुशी की लहर

बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, इकाई मनकापुर, दतौली में गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से गन्नाबलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, इकाई मनकापुर, दतौली में गन्ना पेराई सत्र शुरू किसानों में खुशी की लहर

गोंडा। बलरामपुर चीनी मिल्स लि० की इकाई मनकापुर, दतौली का गन्ना पेराई सत्र 2025-26 का शुभारम्भ मध्य प्रदेश से आये महामण्डलेश्वर पं० मधुर गोपाल शास्त्री व अन्य आचार्यों के साथ हवन पूजन व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमान अधिशासी अध्यक्ष अजय दूबे के द्वारा किया गया। अधिशासी अध्यक्ष ने बैलगाड़ी से गन्ना लाये किसान श्री सुधीर कुमार सिंह पुत्र प्रेम कुमार सिंह, ग्राम- कुड़ासन का सम्मान व बैलों की पूजा कर मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ किया। पूजन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में ए०डी०एम० (वित्त एवं राजस्व) गोण्डा श्री आलोक कुमार, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, एस०डी०एम० मनकापुर श्री अवनीश कुमार त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी श्री सुनील सिंह, खण्ड विकास अधिकारी श्रीमती गौरीशा, चेयरमैन मनकापुर एवं चौकी इन्चार्ज दतौली श्री सत्य प्रकाश सिंह आदि अतिथियों ने डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र के शुभारम्भ में हिस्सा लिया। मिल के अधिशासी अध्यक्ष अजय दूबे ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मिल द्वारा किसानों के समस्त गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है, चीनी मिल किसानों के हित की रक्षा के लिए सदैव संकल्पित है, साथ ही किसानों से मिल में साफ-सुथरा (जड़, पत्ती, अगोला रहित) गन्ना आपूर्ति करने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर मिल की तरफ से महाप्रबन्धक गन्ना श्री राज कुमार ताया, महाप्रबन्धक उत्पादन श्री विजय प्रताप सिंह. महाप्रबन्धक इन्जीनियरिंग श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय, महाप्रबन्धक कामर्शियल धर्मेन्द्र सिंह, अपर महाप्रबन्धक आसवनी श्री प्रहलाद कुमार खडका, उप महाप्रबन्धक इन्ट्रूमेन्ट श्री एन०के० जैन, सहायक महाप्रबन्धक गन्ना एस०बी० सिंह, सहायक महाप्रबन्धक गन्ना श्री नरेन्द्र कुमार, सहायक महाप्रबन्धक विधि, कार्मिक एवं प्रशासन श्री जी०के० राउत आदि अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।



