
…. फाइल (फोटो) सुरेश गोस्वामी…..
इटियाथोक,गोंडा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसंतपुर राजा के मजरा गांव बाबा पुरवा निवासी 49 वर्षीय सुरेश गोस्वामी सोमवार के शाम ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना लेकर बलरामपुर चीनी मिल गए थे।देर रात गन्ना बेचकर घर वापस लौटते समय रास्ते में महराजगंज-बसंतपुर राजा मार्ग पर ट्रैक्टर सड़क के किनारे गहरे खड्ड में पलट गई।इससे सुरेश ट्रैक्टर के नीचे दब गए।घटना के काफी देर बाद जब परिजनों को जानकारी मिली, तो मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक सुरेश की दबकर मौत हो चुकी थी।प्रधान पति मोहम्मद आरिफ के अनुसार,मृतक सुरेश गोस्वामी के दो बेटे हैं, तरुण और अरुण।अरुण घर पर किराना की दुकान चलाते हैं, जबकि तरुण पढ़ाई कर रहे हैं।उनकी तीन बेटियों की शादी बहुत पहले हो चुकी है।शव का अंतिम संस्कार मंगलवार को गांव पर किया गया।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}