Uncategorised

गोशाला में दिखी संवेदनहीनता, बीमार जानवर को नोच रहे कौवे

जिम्मेदारों की लापरवाही से भूख-प्यास से तड़प कर मर रहे गोवंश, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इटियाथोक, गोंडा। बेसहारा गोवंशो को संरक्षित करने के लिए सरकार ने बड़ी संख्या में गो-आश्रय केंद्र की स्थापना करा दी है, लेकिन अनदेखी की वजह से इनमें बंधे बेसहारा और बेजुबान पशुओं का हाल बेहाल है।आश्रय केंद्र में बंधे बेसहारा पशु बिना पानी और चारा तथा इलाज के दम तोड़ रहे हैं। इतना ही नहीं इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बीमार पशु को आश्रय केंद्र पर कौवे नोचते साफ तौर पर देखें जा सकते हैं। फिलहाल,देश तक न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

*गोशाला में दिखी संवेदनहीनता*

यह दुखद हाल है, इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत रानीपुर ग्राम पंचायत में बने गोशाला की।बताया जाता है, यहां भूख प्यास और बीमार हो कर तड़प-तड़प कर गायों की मौत हो रही है।यही नहीं,पशु आश्रय केंद्र का संचालन करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा तब देखने को मिली,जब गोशाला के अंदर बीमार गाय को कौवे नोचते दिखे।इससे तो यही साबित होता है कि गोशाला के जिम्मेदार लोग शायद यहां आते ही नहीं हैं। गोशाला की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की होती है।इनकी निगरानी में गोशाला का संचालन होता है।इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी मोहन कुमार मंगलम से जानकारी ली गई, तो उन्होंने कहा रानीपुर गोशाला पहुंच कर व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। वहीं मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी विजय कुमार मिश्र से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका।इस संदर्भ में सहायक विकास अधिकारी पंचायत गिरजेश पटेल का कहना है,कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है।अगर घटना सत्य है, तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}