Uncategorised

अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन रिहायशी घर जले

अज्ञात कारणों से लगी आग,तीन घरों की गृहस्थी जली

इटियाथोक, गोंडा। थाना क्षेत्र के बिशुनपुर तिवारी गांव में मंगलवार दोपहर को अज्ञात कारणों से एक फूस घर में आग लग गई। देखते ही देखते, भीषण हो चली आग ने दो अन्य पड़ोसियों के घरों चपेट में ले लिया।बताया जाता है, आगजनी की यह घटना उस समय घटी जब घर के सदस्य खेतों में काम करने गए हुए थे।
गांव निवासी शेष राम वर्मा ने बताया कि वह राजगीर का काम करने गए थे और उनकी पत्नी खेत में थी। इसी दौरान उनके मड़हे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।ग्रामीणों ने शोर सुनकर बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

आग इतनी तेजी से फैली कि शेष राम वर्मा के साथ-साथ उनके भाई सूर्यभान और अनंत राम के घर भी इसकी चपेट में आ गए।इस आगजनी में तीनों घरों के अनाज, कपड़े, नकदी और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।इसी दौरान एक घर में रखे गैस सिलेंडर में भी आग लग गई, हालांकि गनीमत रही कि उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था,जिससे बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल परवेज आलम मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}