Uncategorised

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा 

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव,मायका वालों ने दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा

इटियाथोक, गोंडा। थाना क्षेत्र के निबिहा परसापुर गांव में 25 वर्षीय विवाहिता जानवी श्रीवास्तवा का शव बीते दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में मकान में छत के हुक से लटका मिला था।इस मामले में मायका वालों ने पति, ननद और सास-ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए इटियाथोक कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

*विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा*

इटियाथोक कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र कनौजिया ने बताया कि गोंडा शहर निवासी मृतका के पिता दुर्गेश नंदन की तहरीर पर दामाद बृजेश श्रीवास्तव, उसकी बहन पम्मी,पिता उमेश और मां कांती देवी के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}