Uncategorised
Related Articles
Check Also
Close
इटियाथोक,गोंडा। सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल शनिवार दोपहर को जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भवानीपुर खुर्द के मजरा गांव बुधिकपरवा पहुंची।वह यहां 15 वर्षीय मंगलदेव वर्मा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची थीं।उन्होंने मृतक के घरवालों से मिलकर पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की और आर्थिक सहायता भी प्रदान की।पल्लवी पीड़ित परिवार के घर करीब एक घंटे तक रहीं। लेकिन, इस दौरान कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।इस पर उनका पारा हाई हो गया। इसके बाद वह अपने सैकड़ों समर्थकों को लेकर गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर धरना देने के लिए बैठ गईं।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।करीब दो घंटे तक पल्लवी पटेल बैठी रहीं।इसके बाद एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता और क्षेत्राधिकारी विनय सिंह मौके पर पहुंचे।उन्होंने विधायक से धरना समाप्त करने की अपील की।पल्लवी पटेल ने प्रशासन के कार्यशैली को लेकर जमकर निशाना साधा।उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जब प्रशासन ने मजबूर किया तो जनता सड़क पर उतर आई। पल्लवी ने कहा, कि इस हत्याकांड में प्रशासन ने अब तक क्या कार्रवाई की है, वह इसकी पूरी जानकारी चाहती थीं, लेकिन मौके पर कोई भी जिम्मेदार नहीं पहुंचा।