Uncategorised

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अमर सिंह पर हमला,मुकदमा दर्ज 

पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की कार्यवाही की है

….(फाइल फोटो)  अमर सिंह……

 इटियाथोक, गोंडा। थाना क्षेत्र के तिर्रेमनोरमा गांव में गुरुवार की शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए।विवाद की मुख्य वजह पुरानी चुनावी रंजिश बताई जा रही है।खबर है, मारपीट की इस घटना में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व प्रधान पति अमर सिंह घायल हो गए। पीड़ित अमर सिंह ने गांव निवासी विरोधी गुट पूर्व प्रधान पुत्र सहित कई अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार सिंह व इटियाथोक थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली।देर शाम अमर सिंह ने इटियाथोक थाने में पहुंच कर संबंधित के खिलाफ तहरीर दी है।जिसके बाद उन्हें मेडिकल के लिए इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र कनौजिया ने बताया, कि चोटिल पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है।आरोपियों के विरूद्ध मुकदमे की कार्यवाही हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}