
इटियाथोक, गोंडा । गोंडा-बलरामपुर मुख्य मार्ग पर गिलौली बाजार के पास आलमबाग डिपो की रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान महिला समेत कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना होने पर आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं पुलिस की टीम द्वारा घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दरअसल, गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर गुरुवार दोपहर गोंडा से बलरामपुर की तरफ जा रही लखनऊ आलमबाग डिपो की रोडवेज बस जब गिलौली बाजार से पांच सौ मीटर आगे पहुंची थी, तभी सामने से आ रही तेज कार से उसकी टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसा होता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचेे।उन लोगों ने किसी तरह से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।वहीं इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई।जब तक पुलिस पहुंचती तब तक कार में सवार दाे लोगों की मौत हो चुकी थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतकों की पहचान बलरामपुर शहर स्थित पूरब टोला निवासी नीरज श्रीवास्तव (38) व हिना उर्फ आंचल श्रीवास्तवा (30) के रूप में हुई है जबकि घायलों में अयान(06) विनायक (05)ओमी (12) हैं।वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चों को इलाज के लिए डायल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है।बताया जाता है कि मारूति सवार परिवार सहित अयोध्या दर्शन करने के लिए जा रहे थे।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}