
इटियाथोक कस्बे में आगामी छठ पूजा पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन ने बिसुही नदी के घाट पर साफ-सफाई व्यवस्था का कार्य शुरू कर दिया है।घाट परिसर में कचरा हटाने, झाड़ू लगाने के लिए तीस सफाई कर्मियों को तैनात किया गया है।इटियाथोक विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी पंचायत गिरिजेश पटेल ने बताया,कि छठ पूजा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि सफाई के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि पर्व अच्छे माहौल में संपन्न हो सके।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}