Uncategorised

व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने ओम प्रकाश तिवारी 

व्यापार मंडल को मजबूत करने पर जोर

इटियाथोक,गोंडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल शाखा जयप्रभा ग्राम (महाराजगंज) अध्यक्ष के पद का दायित्व  ओम प्रकाश तिवारी को सौंपा गया।नवनियुक्त अध्यक्ष से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने व संगठन की नीतियों को प्रत्येक व्यापारी तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि उनका उद्देश्य और प्राथमिकता व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराना है।उन्होंने व्यापार मंडल को मजबूत करने पर जोर दिया।इस अवसर पर अनिल द्विवेदी, राजन चौरसिया, संतोष चौरसिया, अश्वनी साहू, राजेश ओझा, शकील अहमद, पिंटू सोनी आदि मौजूद रहे।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}