Uncategorised

मनोज वर्मा बने भाजपा के इटियाथोक इकाई से मंडल उपाध्यक्ष 

परसिया बहोरीपुर निवासी मनोज वर्मा बने भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष

इटियाथोक,गोंडा। भाजपा द्वारा सोमवार को इटियाथोक मंडल इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। परसिया बहोरीपुर निवासी पूर्व शक्ति केंद्र संयोजक भाजपा मनोज वर्मा को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।मनोज वर्मा के उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी।मंडल उपाध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया वह पिछले बीस साल से भाजपा परिवार से जुड़े हैं।कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए और युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ जल्द बैठक की जाएगी और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को दिलाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष, जिले के पदाधिकारियों, क्षेत्रीय विधायक विनय द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया व रामनाथ मौर्य का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}