Uncategorised
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, गहने व नकदी लेकर फरार
पीड़ित परिवार ने इटियाथोक कोतवाली पहुंच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है

इटियाथोक, गोंडा। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।शनिवार रात करीब बारह बजे गांव रूदापुर में चोरों ने एक मकान की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और हजारों रुपये की नकदी व लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।परिवार को सुबह चोरी का पता चला।गृहस्वामी राम किशुन वर्मा ने बताया कि परिवार के सभी लोग रोजाना की तरह रात को दरवाजा बंद कर सो गए। आधी रात के करीब चोर दीवार फांदकर घर में घुसे,जिसका किसी को पता नहीं चला।इसके बाद चोर कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और एक लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और बारह हजार की नकदी चोरी कर फरार हो गए। फिलहाल,पीड़ित ने घटना की लिखित सूचना इटियाथोक कोतवाली पुलिस को दे दी है।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
