Uncategorised

जब घरवालों ने मर्जी के बिना कहीं और तय कर दी शादी,उसके बाद लड़की ने रचा ऐसा नाटक…….

पुलिस और एसओजी टीम ने 24 घंटे के भीतर लड़की को बरामद किया

…अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज रावत…

इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी 21 वर्षीय लड़की (शिक्षिका) के स्वजनों ने जब उसके मर्जी के बिना शादी कहीं और तय कर दी, तो इससे बचने के लिए उसने अपने अपहरण की एक मनगढ़ंत और झूठी कहानी रची। इतना कि पुलिस और एसओजी टीम को भी खूब गुमराह किया।आखिरकार, पुलिस और सर्विलांस की टीम ने 24 घंटे के भीतर लड़की को करनैलगंज तिराहा से सकुशल बरामद कर इस झूठ से पर्दा उठा दिया।

*पूछताछ के दौरान शिक्षिका ने पुलिस को बताई पूरी कहानी*

 अपहृता ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि घरवालों ने जिस लड़के से उसकी शादी तय की थी, वह उसके साथ शादी नहीं करना चाह रही थी, जिसके बारे में घरवालों को पूर्व में बताया भी था, लेकिन परिवार के लोग लगातार शादी का दबाव बना रहे थे। जिससे परेशान हो कर कुछ दिन पहले अपने घर पर अपने मुंह में रंग पोत कर चोटिल होने की बनावटी फोटो खींचकर रखी थी।इसी क्रम में 25 सितंबर को घर से बहाना बनाकर सदाशिव चौराहा गई वहां से बस पकड़कर इटियाथोक – गोण्डा होते हुए लखनऊ पहुंच गई इसी दौरान रास्ते में ही अपने मोबाइल से शमसुद्दीन (होने वाले ससुर) को पूर्व में ली गई बनावटी फोटो सहित धमकी देते हुए अपहरण किये जाने की सूचना दी ।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}