देश

एंटी क्रैप्शन टीम ने घूस लेते हुए राजस्व निरीक्षक को किया गिरफ्तार,मचा हड़कंप

एंटी क्रैप्शन टीम ने घूस लेते हुए राजस्व निरीक्षक को किया गिरफ्तार,मचा हड़कंप

एंटी क्रैप्शन टीम ने घूस लेते हुए राजस्व निरीक्षक को किया गिरफ्तार,मचा हड़कंप

गोंडा। कर्नलगंज तहसील के राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला को दस हजार रुपए का घूस लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रभारी राम सहाय यादव ने पकड़ लिया और उनके खिलाफ में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेज दिया। परस पुर थाना क्षेत्र के शाह पुर धनावा निवासी राम कुमार पुत्र बिंदेश्वरी प्रसाद की जमीन का पैमाईश कराना था। पैमाईश के लिए तहसील कर्नल गंज में प्राथना पुत्र दिया था।

उसी पत्र पर ही एस डी एम ने पैमाईश की कारवाही के लिए लिखा था। एस डी एम के लिखने के बाद राजस्व निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला पुत्र राधा रमण शुक्ला निवासी इंदिरा नगर लखनऊ बार बार समय देखकर शिकायत कर्ता राम कुमार को दौड़ाने लगा। राम कुमार ने बताया कि पैमाईश के लिए राजस्व निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने दस हजार रुपए की मांग किया और कहा कि पैमाईश के धारा 24 की रिपोर्ट लगा कर कारवाही तुम्हारे पक्ष में कर देंगे।

 

इस पर उस ने दस हजार रुपए देने की बात कह कर चुपके से भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रभारी राम सहाय यादव से शिकायत कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह तहसील परिषर में सरकारी आवास पर रह रहे राजस्व निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला के यहां शिकायत कर्ता राम कुमार घुस के नाम पर दस हजार रुपए देने लगे।तभी एंटी क्रैप्शन टीम के प्रभारी राम सहाय यादव ने रंगे हाथों पकड़ लिया। राजस्व निरीक्षक के गिरफ्तारी होते ही हड़कंप मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}