
इटियाथोक, गोंडा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक व उच्च प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक द्वितीय के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाध्यापक डॉ रामराज ने तिरंगा लहराकर रैली का शुभारंभ किया।रैली में प्रभात फेरी और सेल्फी विद तिरंगा जैसी देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियां हुईं। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। पूरे जोश, ऊर्जा और अनुशासन के साथ भाग लिया। छोटे बच्चों का उत्साह खास आकर्षण रहा।उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से माहौल देशभक्ति से भर दिया।छात्रों ने रास्ते में स्थानीय लोगों को तिरंगा भेंट किया।उन्हें अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। रैली ने हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। यह पहल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव को दर्शाती है। साथ ही राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ावा देती है।इस मौके पर जितेंद्र प्रकाश मौर्य जिला संपर्क प्रमुख आर एस एस गोण्डा, नीलम श्रीवास्तवा, वीरेंद्र चंद्र पाल, आशा त्रिपाठी, सुरभि शुक्ला, रानी कादरी,सीमा शुक्ला, मीरा त्रिपाठी, तान्या चौरसिया मौजूद रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}