क्राइम

एटीएस ने 50 हजार के इनामिया शातिर जालसाल को पंजाब से किया गिरफ्तार

गोंडा में किया था 50 लाख की ठगी

एटीएस ने 50 हजार के इनामिया शातिर जालसाल को पंजाब से किया गिरफ्तार

 

गोंडा।मदन गुप्ता अपने साथी अभियुक्त चन्दन दीक्षित व हरवीर सिंह उर्फ काके सरदार के साथ मिलकर थाना परसपुर क्षेत्रान्तर्गत आटा दूबेपुरवा के रहने वाले सुनील कुमार द्विवेदी पुत्र ब्रहम प्रकाश द्विवेदी को मौरंग व बालू के खनिज का पट्टा दिलाने के नाम पर उनसे 50 लाख रूपयों की ठगी की गयी थी। वादी सुनील कुमार द्विवेदी की तहरीर पर थाना परसपुर में तीन नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा अभियुक्त हरवीर सिंह उर्फ काके की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु 50,000/-का ईनाम घोषित किया गया था। जिसमें एस0टी0एफ0 प्रयागराज की टीम द्वारा 50,000/- रू0 के इनामिया शातिर जालसाल अभियुक्त हरवीर सिंह उर्फ काके पुत्र स्व0 भूपिन्दर सिंह नि0 ग्राम बसारके थाना खालड़ा जिला तरन तारन साहिब पंजाब को पार्वती अस्पताल गेट ए ब्लॉक से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}