
इटियाथोक,गोंडा। सावन मास के पहले दिन करमडीह कला पंचायत के सदाशिव बाजार स्थित प्राचीन शिवालय से कलश यात्रा निकाली गई।इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर बिसुही नदी के किनारे पहुंची।यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कन्याओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद गांवों का भ्रमण करते हुए पुन: शिवालय पहुंची।शिवालय में शिवलिंग पर जल अर्पण कर बोलबम के जयकारे लगाए।इससे वातावरण भक्तिमय बन गया।मंदिर के महंत प्रमोद गोस्वामी बताया कि पूरे सावन मास मंदिर में ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप चलेगा।अंतिम सोमवार यानी 11 अगस्त को यहां पर भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है।मौके पर प्रधान पुत्र लल्लन तिवारी आचार्य शिवप्रसाद तिवारी,राजू तिवारी, विनोद उपाध्याय,भागीरथ शुक्ल,आस्था राम वर्मा,दीपक शुक्ल,राजेश मिश्र, शिवनाथ आदि मौजूद थे।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}