Uncategorised

ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति का किया विरोध,मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन सौंपा

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा

इटियाथोक, गोंडा। ब्लॉक मुख्यालय पर  ग्राम पंचायत अधिकारियों का ऑनलाइन उपस्थिति और गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा।आंदोलन के पांचवें दिन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को संबोधित एक मांगपत्र सहायक विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह को सौंपा।ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बताया कि ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था अव्यवहारिक है। उनका कहना था कि यह प्रणाली ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यों को सुचारू रूप से प्रभावित कर रही है।अधिकारियों ने यह भी कहा कि ग्राम पंचायत सचिवों पर गैर-विभागीय कार्यों का अतिरिक्त बोझ डालना अनुचित है। उन्होंने मांग की कि इस अतिरिक्त कार्यभार को तुरंत हटाया जाना चाहिए।

इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत गिरजेश पटेल, शैलेंद्र कुमार मौर्य, मोहन कुमार मंगलम, अजीत कुमार तिवारी, हरिश्चंद्र शुक्ल, नववर्षांकुर नारायण शर्मा, मिथलेश पांडे, दिलीप कुमार उपाध्याय, रामकुमार सिंह, संदीप कुमार, जान्हवी तिवारी मौजूद रहे।अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}