Uncategorised

अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर मेधावियों का हुआ सम्मान

भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा शनिवार को आयोजित अहिल्याबाई होलकर के जयंती समारोह में छात्र-छात्राओं को शील्ड,मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

 

इटियाथोक,गोंडा। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा शनिवार को आयोजित अहिल्याबाई होलकर के जयंती समारोह में छात्र-छात्राओं को शील्ड मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।मुख्य अतिथि उमेश द्विवेदी एमएलसी लखनऊ ने अहिल्याबाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और जीवन में उनके आदर्शों को अपनाने की बात कही।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने भी माता अहिल्याबाई को उच्च आदर्श वाली तथा सनातन धर्म की रक्षा करने वाली महिला बताया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित क्विज कंपटीशन में सफल बच्चों को मेडल शील्ड एवं नगद पुरस्कार देकर जिलाध्यक्ष श्री कश्यप ने सम्मानित किया। साथ ही उत्कर्ष फाउंडेशन द्वारा स्थानीय विद्यालय में अध्ययन कर रहे मेधावी शीर्ष 50 बच्चों को मेडल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था द्वारा क्षेत्रीय विधायक श्री द्विवेदी व रामतीरथ महाविद्यालय के संस्थापक मेजर डॉ अजय कुमार मिश्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।अनुपम मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ रामानंद तिवारी सह संयोजक रवि प्रकाश तिवारी ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत खरगूपुर राजीव रस्तोगी धानेपुर मंशाराम वर्मा,मंडल अध्यक्ष खरगूपुर सुरेश कुलदीप एन निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सत्य व्रत ओझा, प्रधान संघ अध्यक्ष ज्योति चंद तिवारी,राकेश चतुर्वेदी, पीतांबर धारी मिश्र, सोहनलाल भारती, अवधेश तिवारी बजरंगी, कपिलेश्वर शुक्ल, आलोक मिश्र,रामनाथ मौर्य, राजेश ओझा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}