Uncategorised
बांद्रा-बढ़नी एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत
ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत
इटियाथोक, गोंडा। गोंडा-बढनी रेल मार्ग पर इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हर्रैयाझूमन के पास सोमवार सुबह एक युवक 09043 बांद्रा-बढ़नी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया।हादसे मेंं युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया।मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। स्टेशन मास्टर मुराली यादव ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है।पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

