
इटियाथोक,गोंडा। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के गांव चुरिहारपुर के किसानों को कृषि, बागवानी, पशुपालन सहित कई अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया,कि कार्यक्रम किसानों को जागरूक कर उनकी कृषि उत्पादकता को बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित कृषि और संकल्प अभियान 2025 के तहत चुरिहारपुर गांव में एक किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के कृषि क्षेत्र को विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप ढालने का आह्वान करता है।सहायक विकास अधिकारी कृषि मजहर हुसैन ने बताया कि किसानों को हर विभाग के पास अलग-अलग जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कृषि,बागवानी,पशुपालन,भेड़, बकरी, मत्स्य पालन एवं खरीफ की फसल मक्का,बाजरा,ज्वार,धान के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गई।कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम गोंडा के पशुपालन विभाग के डॉक्टर अभिषेक मिश्र व कृषि अभियंत्रण विभाग के डॉक्टर मिथिलेश झा ने किसानों को महत्व पूर्ण जानकारी दी।साथ ही कम लागत में अधिक उत्पादन कैसे प्राप्त करें,जैविक खेती, कृषि यंत्रों का उपयोग, पशुपालन में आ रही दिक्कतों और उनमें रोगों और बीमारियों से निपटने के लिए किसानों को जानकारी दी गई, खाद एवं रसायनों का इस्तेमाल किसान भाई कैसे करें, इसके बारे में भी बताया।
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}