देश

भागीदारी आंदोलन,आरक्षण के जनक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई

कोल्हापुर नरेश राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज एवं बड़ौदा नरेश सयाजीराव गायकवाड़ का सहयोग डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को प्राप्त न हुआ होता तो शायद वो उस ऊंचाई पर ना पहुंच पाते

भागीदारी आंदोलन,आरक्षण के जनक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई

गोंडा।आज रविवार को भागीदारी आंदोलन/ आरक्षण के जनक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी की जयंती टैरवा बाजार छपिया गोंडा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट रामेश्वर पवन साहित्यकार एवं लेखक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुशरण पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कार्यक्रम का संचालन कनिक राम पटेल एडवोकेट ने किया।

रामेश्वर पवन ने कहा कि यदि कोल्हापुर नरेश राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज एवं बड़ौदा नरेश सयाजीराव गायकवाड़ का सहयोग डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को प्राप्त न हुआ होता तो शायद वो उस ऊंचाई पर ना पहुंच पाते जहां पहुंचे।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्र प्रताप पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य, जगदीश पटेल जिला पंचायत सदस्य,गंगाराम भारती पूर्व जिला पंचायत सदस्य,राकेश वर्मा, सत्य प्रकाश पटेल ,संजय पटेल, बाबू लाल वर्मा,लालजी वर्मा, राज नारायण वर्मा ,शंभू वर्मा, विजय यादव, रामकुमार भारती,बृजलाल आनंद, हीरालाल वर्मा, रघुनाथ आदि अनेक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में अनिल वर्मा,गोविंद वर्मा प्रधान ,अनिल पटेल,शमशेर वर्मा,बब्बन भारती ,राम सवारे भारती, पिंटू वर्मा, अमरनाथ यादव, आलोक प्रधान आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}