Uncategorised

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,पति-सास पर दहेज हत्या केस दर्ज

मायके वालों की तहरीर पर इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है

 

इटियाथोक,गोंडा। थाना क्षेत्र के तेलियानी कानूनगो गांव में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 26 वर्षीय शबनम के रूप में हुई है। उसका शव घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला है।पति मुहम्मद इस्लाम ने बताया कि वह छत पर कुछ जरूरी काम कर रहा था। जब नीचे आया तो पत्नी को फंदे से लटका हुआ देखा। फिलहाल,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।खरगुपुर थाना क्षेत्र के रंजीत नगर की रहने वाली मृतका की मां कमरून्निशा ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटी की मौत ससुराल वालों की प्रताड़ना के कारण हुई है।थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर पति इस्लाम और सास आयशा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। (रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}