Uncategorised
Related Articles
Check Also
Close
इटियाथोक,गोंडा। थाना क्षेत्र के पूरे तिलक गांव में 26 जून को एक मासूम का शव गांव के बगल तालाब में मिला था।उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि नहीं हुई, बल्कि सीने में गहरी चोट मिली है।पुलिस ने स्वजनों के तहरीर पर गांव की एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।गुरुवार यानी 26 जून को इटियाथोक थाना क्षेत्र के गांव पूरे तिलक निवासी राज प्रजापति (12) पुत्र राम कैलाश का शव गांव के बगल ईंट भट्ठे के पास तालाब में मिला था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राज के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने की पुष्टि हुई थी।थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि पीड़ित राम कैलाश प्रजापति के तहरीर पर गांव निवासी रूबीना,रेनू (मां,बेटी) व धीरू (किशोर) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपियों की तलाश की जा रही है।