Uncategorised
तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,दो की हालत गंभीर
बाइक सवार को ब्रेजा गाड़ी के चालक ने मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर

अभी वह इटियाथोक कस्बे में बिसुही नदी पुल को पार करके थोड़ा आगे ही पहुंचे थे कि अचानक गोंडा की तरफ से आ रही ब्रेजा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे राम छबीले और दद्दू गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना 108 एंबुलेंस व कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।वहीं दुर्घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस की तत्परता से करूवापारा गांव के पास ब्रेजा कार को भी बरामद कर लिया गया।थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि वाहन को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।