Uncategorised
Related Articles
Check Also
Close
-
अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख12 February 2026
इटियाथोक,गोंडा। स्थानीय कोतवाली की पुलिस ने बुधवार को गैर इरादतन हत्या के एक मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।इटियाथोक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडे ने बताया कि थाना क्षेत्र के ही चमैनिया (दिखलौल) गांव निवासी पृथ्वीनाथ तिवारी ने एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 11 मई की रात्रि में मेरे बड़े भाई चन्द्रशेखर तिवारी जो मानसिक रूप से अस्वस्थ थे घर से निकल कर पड़ोस के गांव अमराडीहा में कृष्ण मोहन मिश्र के घर में चले गये थे।जिसे चोर समझकर कृष्ण मोहन व उनके परिजनों ने चन्द्रशेखर को लाठी डंडों से मारा पीटा।इलाज के दौरान चंद्रशेखर की मृत्यु हो गई है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर शेष नरायण,कृष्ण मोहन,ओमप्रकाश व अनिल पुत्रगण अयोध्या प्रसाद मिश्र निवासीगण ग्राम अमराडीहा (शाहपुर) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।इस मामले में तीन आरोपित पहले ही जेल रवाना किए जा चुके हैं।शनिवार को चौथे आरोपित सचिन मिश्रा को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।