Uncategorised
Related Articles
Check Also
Close
इटियाथोक गोंडा। ब्लॉक क्षेत्र के सेखुई गांव में करीब दो वर्ष पूर्व नाली बनवाने के नाम पर खंड़जा उजाड़ दिया गया। जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है।बुधवार सुबह हुई हल्की सी बरसात से पूरे रास्ते में कीचड़ जमा हो गया है।जिससे इस रास्ते पर चलना दूभर हो गया है।यहां बच्चे,बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।ग्रामीणों की मानें, तो इसकी शिकायत कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर ब्लॉक के अधिकारियों की गई है।इसके बावजूद उक्त मार्ग को समतल नहीं कराया गया।इस बात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।गांव निवासी राम पलटन तिवारी,सुशील तिवारी,समय राज कनौजिया ने बताया कि वर्ष 2023 में नाली निर्माण के लिए पैसा निकाल लिया गया।रास्ते पर बिना खुदाई किए ही ऊपर से पाइप डाल दिये।पाइप की ऊंचाई अधिक होने की वजह से लोगों को पैदल चलने व बाइक से जाने में काफी कठिनाई होती है।वहीं आधा-अधूरा काम छोड़कर जिम्मेदार फिर गांव लौटकर नहीं आए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की लगभग आधी आबादी का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित है।मामले में ग्राम प्रधान विनोद कुमार मिश्र का कहना है, जल्द ही मिट्टी डालकर रास्ते का समतलीकरण करवाया जाएगा।उसके बाद इंटरलॉकिंग करवा कर उक्त मार्ग को दुरुस्त कराने की उनकी योजना है।