इटियाथोक,गोंडा। इस्लाम धर्म का प्रमुख पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को अकीदत के साथ मनाया गया।इटियाथोक थाना क्षेत्र में बकरीद के त्यौहार को लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए थे।परसिया बहोरी पुर में बकरीद की मुख्य नमाज सुबह नौ बजे ईदगाह में अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिरकत की।इसके अलावा बाबागंज रोड स्थित ईदगाह पर भी तय समय पर नमाज अदा की गई। ईद-अल-अजहा के अवसर पर लोग पैगंबर हज़रत इब्राहीम की कुर्बानी की मिसाल को याद करते हुए जानवरों की कुर्बानी देते हैं।वहीं थाना क्षेत्र के धर्मेई स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) की नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-शांति व सौहार्द की दुआ की। नमाज के लिए सुबह से ही ईदगाह में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी।

धर्मगुरुओं ने कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला और एकता का संदेश दिया।प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में भी ईद-उल-अजहा का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया।स्थानीय ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर ईद की विशेष नमाज अदा की।बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}