Uncategorised
इटियाथोक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की गई जान
इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है


परिजनों के अनुसार राज बिना किसी को बताए घर से खेलने के लिए निकला था।जब वह काफी देर बाद भी घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई।तभी गांव के कुछ लोगों ने राज के पानी में डूबने की सूचना दी।ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद राज को बाहर निकाला गया। बेहोशी की हालत में उसे इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहां डाक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टमक लिए भेजा है।