अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत अभ्यास वर्ग का हुआ समापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत अभ्यास वर्ग का हुआ समापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत अभ्यास वर्ग का हुआ समाप्त
गोण्डा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत के अभ्यास वर्ग का समापन हो गया। प्रांत अध्यक्ष ने आगे की कार्ययोजना,स्वरूप व साल भर होने वाले आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। समारोह दिवस के दूसरे सत्र जिज्ञासा एवं समाधान पर अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो० नागेश ठाकुर व क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश घनश्याम शाही ने सामूहिक रूप से उपस्थित प्रतिनिधियों से संवाद किया तथा समस्या के उन्मूलन में उपस्थित प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन किया।
समारोह दिवस के दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय छात्रा कार्य प्रमुख प्रो० मनु कटारिया, राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल, थिंक इंडिया के अखिल भारतीय संयोजक सुमित पांडे, अवध प्रांत की अध्यक्ष प्रो० नीतू सिंह,उपाध्यक्ष प्रो० मंजुला उपाध्याय, प्रो०अल्का सिंह, प्रांत मंत्री पुष्पेंद्र बाजपाई सहित अवध प्रांत से अभ्यास वर्ग हेतु प्रतिभाग कर रहे तमाम छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे एवं अवध प्रांत के अन्तर्गत सभी 26 संगठनात्मक जिलों की नवीन घोषणा हुई। जिसमें गोंडा विभाग से विभाग प्रमुख डॉक्टर अनुपम पाण्डेय, विभाग संयोजक आदर्श तिवारी, विभाग छात्रा प्रमुख रानी तिवारी, जिला प्रमुख डॉक्टर पवन शुक्ला, जिला संयोजक मनीष कनौजिया, सह संयोजक सूरज चतुर्वेदी आदि लोगो की घोषणा हुई।