मोतीगंज पुलिस द्वारा जाली भारतीय मुद्रा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मोतीगंज पुलिस द्वारा जाली भारतीय मुद्रा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मोतीगंज पुलिस द्वारा जाली भारतीय मुद्रा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तारगोंडा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहा है अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में मोतीगंज पुलिस द्वारा 3600 मूल्य के जाली नोट के साथ अभियुक्त बदरुदुजा पुत्र अब्दुल जलील को गिरफ्तार किया गया।
मोतीगंज पुलिस द्वारा ग्राम हड़हवा भवरियापारा से एक अभियुक्त को जाली भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल ₹3600 मूल्य की नकली भारतीय मुद्रा बरामद की गई, जिसमें ₹500 के दो नोट, ₹200 के बारह नोट तथा ₹100 के दो नोट शामिल हैं। इस संबंध में थाना मोतीगंज पर अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।