Uncategorised

छठ पूजा: व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

ब्रती महिलाओं ने अस्तांचल भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य

इटियाथोक,गोंडा। छठ पर्व के तीसरे दिन यानी सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने बिसुही नदी के घाट पर पहुंच कर अर्घ्य दिया। इसके बाद मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इससे पहले छठ पूजा के चार दिनों के अनुष्ठान में रविवार को व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण कर छत्तीस घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया। घरों में खीर, पुड़ी, रसिया आदि महाप्रसाद बनाकर भगवान भास्कर और छठी मइया को भोग लगाया गया।बिसुही घाट पर मौजूद ब्रती महिलाओं ने बताया कि मंगलवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिनों तक चलने वाले इस लोक आस्था के महापर्व का विधिवत समापन हो जाएगा। मौके पर थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय, नायब तहसीलदार चंदन जैसवाल आदि मौजूद रहे।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}