Uncategorised
पहले बहू ने की आत्महत्या,कुछ ही देर बाद सास ने भी मौत को गले लगाया,सकते में लोग
अपर पुलिस अधीक्षक मनोज रावत व क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया

इटियाथोक,गोंडा।थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में हैरान करने वाली घटना सामने आई है।यहां एक विवाहिता घर के कमरे में लगे लोहे के पाइप के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई।जिससे उसकी मौत हो गई।इस घटना के कुछ ही देर बाद मृतका की बजुर्ग सास ने भी खुद को फांसी लगाकर जान दे दी।महज एक घंटे के अंदर दो आत्महत्याओं से गांव वाले सकते में हैं।गांव में लोग इसके पीछे आर्थिक तंगी को वजह बता रहे हैं।फिलहाल,पुलिस दोनों मौतों की जांच में जुटी है।

……मृतका संगीता का मासूम बेटा जीत……
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने दोनों शवों के पास से पड़ताल कर सबूत जुटाए हैं।देर रात अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज रावत व क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया।पुलिस के अनुसार अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।इटियाथोक थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी बृजराज की 35 वर्षीया बहू संगीता देवी ने शुक्रवार देर शाम को अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली।इसके कुछ ही देर बाद संगीता की सास 65 वर्षीय छोटका का शव गांव से करीब सात सौ मीटर दूर स्थित खेत में लगे एक शीशम के पेड़ पर लटकते हुए ग्रामीणों ने देखा।इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।देखा गया तो शव छोटका का था।

*संगीता का पति दीनानाथ मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता है*
ग्रामीणों ने बताया कि संगीता अपने पीछे डेढ वर्षीय बेटे जीत उर्फ राजन को छोड़ गई है।ससुर बृजलाल काफी अरसे से बीमार रहते हैं।पति दीनानाथ अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं।बड़े भाई उमानाथ व छोटे भाई राम जियावनन और राजेश कुमार गुजरात प्रांत के राजकोट में रहकर कोई काम करते हैं।वहीं दीनानाथ महाराष्ट्र प्रांत के मुंबई शहर में रहकर मेहनत मजदूरी करके जीवकोपार्जन चलाते हैं।