Uncategorised
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत
फोरंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए

इटियाथोक,गोंडा। थाना क्षेत्र के रैगांव में रविवार की रात नवविवाहिता ने छत में लगे हुक से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।सुबह नित्य क्रिया के लिए घर से बाहर जा रही मृतका की जेठानी ने मौके पर जाकर देखा तो सन्न रह गई।उन्होंने देखा कि 25 वर्षीय पूजा पत्नी सज्जन सिंह फांसी के फंदे से झूली हुई थी।पड़ोसियों ने पति के साथ इटियाथोक कोतवाली पुलिस को सूचित किया।मौके पर पहुंची पुलिस ने फांसी के फंदे से शव को नीचे उतारा।बताया जाता है,घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।पति सज्जन सिंह हैदराबाद शहर में रहकर मेहनत मजदूरी करके जिविकोपार्जन चलाता है।

थाना प्रभारी शेष मणि पांडे ने बताया कि विवाहिता की शादी बीते 2024 वर्ष में हुई थी।पति-पत्नी के बीच कोई संतान नहीं है।ग्रामीणों के अनुसार, तीन दिन पहले मृतका अपने मायके से ससुराल आई थी।घर पर कोई नहीं रहता था।सास-ससुर की मृत्यु पहले ही हो चुकी है।विवाहिता के फांसी लगाने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।वहीं सूचना पर पहुंची फोरंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया है।मायका पक्ष को फोन से जानकारी दी गई है।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।