Uncategorised
एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर हुई कार्यशाला
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी मौजूद रहे

इटियाथोक,गोंडा। नवीन चंद्र स्मारक महाविद्यालय पारासराय में भाजपाइयों द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व प्रचारक के के श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि

क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी रहे। अपने संबोधन में विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि अगर देश को विकसित भारत बनाने के मोदी जी के संकल्प को पूरा करना है तो वन नेशन वन इलेक्शन जरूरी है।किसान मोर्चा के जिला महामंत्री देवनारायण मिश्र,एनजीओ प्रकोष्ठ के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संयोजक रामानंद तिवारी,युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चन्द्रकान्त तिवारी,इटियाथोक प्रधान संघ अध्यक्ष ज्योति चन्द्र तिवारी, मंशाराम वर्मा,रवि तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा,सन्तोष चौरसिया, मुनींद्र शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष अजय राठौर आदि कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी मौजूद रहे।
