Uncategorised

राम जन्म का प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रोता

क्षेत्र के चतुर्भुज महादेव मंदिर परिसर में सात दिवसीय संगीतमय राम कथा का आयोजन

इटियाथोक, गोंडा। क्षेत्र के चतुर्भुज महादेव मंदिर (महादेवा कला) में चल रही सात दिवसीय रामकथा में कथा प्रवाचिका पूज्य कनकेश्वरी ने श्रोताओं को राम जन्म की कथा का रसपान कराया।प्रसंग सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे। माहौल भक्तिमय रहा।कथा प्रवाचिका ने कहा कि पृथ्वी पर जब-जब असुरों का अत्याचार बढ़ा, तब-तब ईश्वर ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर असुरों का संहार किया।जब धरा पर धर्म के स्थान पर अधर्म बढ़ने लगता है,तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर को आना पड़ता है।भगवान राम ने भी पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की और लोगों का कल्याण किया। कथा में उन्होंने राम जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था, तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शकुन होने लगे।प्रभु राम का जन्म होने पर चारों ओर खुशी का माहौल हो गया।इससे पहले संगीतमय भजन-कीर्तन के बीच आरती का कार्यक्रम हुआ।जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की।

कथा में भाजपा नेता रामकृपाल शुक्ल, संतोष शुक्ल,मण्डल अध्यक्ष सुरेश कुलदीप, कार्यसमिति सदस्य विजय शुक्ल, पूर्व प्रधान बृजमोहन मिश्र, कोषाध्यक्ष अलख राम वर्मा,राम सनेही गुप्त, माधवराज मिश्र, प्रदीप पांडेय,विवेक तिवारी सहित असंख्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}