Uncategorised
24 जनवरी को ब्लाक स्तरीय कृषक गोष्ठी का होगा आयोजन
गोष्ठी में किसानों को आधुनिक खेती के बारे में जानकारी दी जाएगी साथ ही, सरकार की किसान योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा
इटियाथोक। कृषि विभाग के तत्वाधान में 24 जनवरी यानी शुक्रवार को स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय के परिसर में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।जिसमें कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य सहित कई कई विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे।यह जानकारी देते हुए सहायक विकास अधिकारी कृषि मजहर हुसैन ने बताया कि गोष्ठी में किसानों को आधुनिक खेती के बारे में जानकारी दी जाएगी साथ ही, सरकार की किसान योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा।इसके अलावा किसानों को कृषि सूचना तंत्र व मौसम आधारित प्रबंधन के बारे में विधिवत जानकारी दी जाएगी।गोष्ठी में किसानों को कीटों और बीमारियों से जुड़ी जानकारी व कृषि से जुड़े नए तरीकों के बारे में बताया जाएगा।