पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों का शीघ्र हो विद्यालय आवंटन
इटियाथोक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक
इटियाथोक,गोंडा। बेसिक शिक्षकों द्वारा पदोन्नति से सम्बंधित एक बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुलाई गई।बैठक का आयोजन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इटियाथोक इकाई के तत्वावधान किया गया।जिसमें पदोन्नति से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा हुई।बैठक में निर्णय लिया गया कि 31 दिसम्बर 2023 से पूर्व विद्यालय आवंटन की कार्रवाई हर हाल में पूर्ण हो जाये।बताया गया कि इसके संबंध में प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।
विद्यालय आवंटन में पूरी पारदर्शिता रखी जाए। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर रामराज ने बताया, कि इस प्रकरण को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात की गई है।पूरे 1595 रिक्त पदों पर पदोन्नति कराने के लिए संगठन प्रयासरत है।इसके अलावा अन्य शिक्षक समस्याओं पर भी चर्चा की गई।संगठन द्वारा आश्वस्त कराया गया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हर परिस्थिति में शिक्षकों के साथ खड़ा है।
मौके पर अध्यक्ष डॉ रामराज ,मंत्री अभय प्रताप सिंह ,जितेंद्र प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज शर्मा,कोषाध्यक्ष अशोक यादव,संगठन मंत्री सत्य प्रकाश ,मीडिया प्रभारी दिलीप वर्मा, उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ल,संयुक्त मंत्री कमलेश,के डी यादव, क्रांति शुक्ल,स्वामी नाथ, रामजी पाण्डेय गोविन्द सोनकर,शिवनाथ गौतम, बृजेश सरोज,जगन्नाथ चौरसिया,दशरथ लाल सोनकर,अविनाश कुमार, महेश यादव सहित भारी संख्या में शिक्षक,शिक्षिका व शिक्षा मित्र मौजूद रहें।