रुद्र महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन में प्रभु श्री राम की बाल लीला का वर्णन किया
हवन,पूर्णाहुति और विशाल भंडारा 13 जनवरी को आयोजित किया गया है
इटियाथोक, गोंडा।विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पारासराय के चतुर्भुज मंदिर में चल रहे रुद्र महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन में कथा प्रवाचिका साध्वी अंजली शास्त्री ने प्रभु श्रीराम की बाल लीला,मातृ-पितृ भक्ति,विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण का वन गमन,ताड़का तथा सुबाहु का वध,अहिल्या उद्धार,गंगा की महिमा,जनकपुर भ्रमण,धनुष यज्ञ तथा राम सीता के विवाह की सुंदर कथा का वर्णन कर रामचरितमानस के बालकांड के पावन पुष्प को प्रभु के श्री चरणों में समर्पित किया।अपने प्रवचन में साध्वी अंजली शास्त्री ने प्रभु श्रीराम की कथा को गंगा के समान पवित्र और निर्मल बताया।उन्होंने कहा कि इस कथा रूपी गंगा में जो श्रद्धापूर्वक डुबकी लगाता है,उसके जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं।यज्ञाध्यक्ष पंडित अनिल शास्त्री जी महाराज ने बताया हवन,पूर्णाहुति और विशाल भंडारा 13 जनवरी को आयोजित की गई है।डॉ करुणा पति त्रिपाठी,ओम कुमार शुक्ल, संजय त्रिपाठी,धीरेंद्र मिश्र,ओपी शुक्ल,संजय तिवारी, रघुनंदन तिवारी, अभिमन्यु शुक्ल, अनुराग त्रिपाठी, धर्मेंद्र त्रिपाठी व अशोक तिवारी मौजूद रहे।