Uncategorised
माता सीता की विदाई पर छलके भक्तों के आंसू
पारासराय गांव स्थित चतुर्भुज मंदिर पर चल रहा रुद्र महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन

इटियाथोक,गोंडा। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पारा सराय स्थित चतुर्भुज मंदिर में ग्यारह दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा आयोजन समिति द्वारा करवाई जा रही है।कथा सुनने आए सैकड़ों श्रीराम भक्तों की आंखों से उस समय आंसू गिरने लगे जब साध्वी अंजली शास्त्री द्वारा माता सीता की बिदाई के संबंध में बताया जा रहा था। इस मौके पर अंजली शास्त्री ने कहा कि जिस समय प्रभू श्रीराम के विवाह के कुछ दिनों बाद माता सीता की विदाई का दिन आया तो पूरी मिथिला नगरी के नर और नारी विलाप करने लगे।यहां तक कि जो देवी देवता प्रभु श्रीराम जी के बाराती बनकर उनके साथ आए थे वह भी इस बेला पर अपने आप को विलाप करने से रोक नही पाए।पूरी मिथिला नगरी के लोगों का यह हाल देख प्रभु श्रीराम जी से रहा नहीं गया।
उन्होंने रथ से उतर पर सभी लोगों को यह भरोसा दिया कि जो प्यार व मान सम्मन यहां के वासियों द्वारा सीता को दिया जाता रहा है वही अयोध्या में भी दिया जाता रहेगा।डॉ करुणा पति त्रिपाठी,ओम कुमार शुक्ल,संजय त्रिपाठी,धीरेंद्र मिश्र,ओपी शुक्ल,संजय तिवारी, रघु नंदन तिवारी,अभिमन्यु शुक्ल,अनुराग त्रिपाठी,धर्मेंद्र त्रिपाठी,अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।