
इटियाथोक, गोंडा। थाना क्षेत्र अंतर्गत रामसहाय पुरवा में शुक्रवार को एक विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया।सांप को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को काबू में कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।शुक्रवार को इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पंचायत पूरे मुसद्दी के मजरा रामसहाय पुरवा में अचानक अजगर निकल आया।जिसे देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए।ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ने का प्रयास किया।साथ ही वन विभाग को मामले से अवगत कराया। वन दरोगा सुभाष यादव ने बताया कि टीम ने रेस्क्यू कर करीब सात फीट लंबे अजगर को पकड़ लिया है।अजगर को कुंआना रेंज के पारस खाल जंगलों में छोड़ दिया गया है।