अध्यक्ष पद पर बिन्दु बहादुर सिंह एवं महामन्त्री पद पर आर०एन० शुक्ला निर्विरोध चुने गए
अध्यक्ष पद पर बिन्दु बहादुर सिंह चौथी बार, महामन्त्री पद पर आर०एन० शुक्ला तीसरी बार चुने गए

अध्यक्ष पद पर बिन्दु बहादुर सिंह एवं महामन्त्री पद पर आर०एन० शुक्ला निर्विरोध चुने गए
गोण्डा टैक्स बार एसोसिएशन, गोण्डा का द्विवर्षीय चुनाव एल्डर कमेटी के पदाधिकारियों महीप नरायन मिश्र,अरूप कुमार श्रीवास्तव,हेमन्त कुमार पाण्डेय, अलंकार सिंह,पवन कुमार व राजेश कुमार कौशल के द्वारा सम्पन्न कराया गया,जिसमें अध्यक्ष पद पर बिन्दु बहादुर सिंह निर्विरोध चौथी बार एवं महामन्त्री पद पर आर०एन० शुक्ला निर्विरोध तीसरी बार घोषित किए गये। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर चुनाव कराया गया, जिसमें श्री प्रवेश कुमार सिंह को 33 मत तथा श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय को 21 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर श्री प्रवेश कुमार सिंह को विजयी घोषित किया गया।
उपाध्यक्ष के पद पर राकेश त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष के पद पर पवन कुमार अग्रवाल,उपमन्त्री के पद पर बृजेश कुमार श्रीवास्तव,मीडिया प्रभारी के पद पर श्री आर०पी० सिंह, आडिटर के पद पर यदुनन्दन शुक्ला निर्विरोध घोषित किए गये।चुनाव बहुत ही शान्तिपूर्ण ढंग से राज्यकर भवन गोण्डा के अधिवक्ता कक्ष कमरा नम्बर-5 में सम्पन्न हुआ।
जिसमें गोण्डा टैक्स बार एसोसिएशन गोण्डा के सभी अधिवक्ता सदस्य प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, नन्द किशोर वर्मा, समीर मोहन श्रीवास्तव, देवनाथ शुक्ला, एस०एस० राय, रघुनन्दन शुक्ला, सन्तोष कुमार रावत, सन्तोष कुमार सिंह, पवन कुमार राम बहादुर शुक्ला, संजय कुमार पाण्डेय, कुलदीप, नन्द कुमार शुक्ला, चन्द्रेशमणि दूबे, श्याम बिहारी अग्रवाल, शिवकुमार पाठक, विवेक सिंह, अशोक कुमार यादव, राजा कप्तान सिंह, अजय प्रताप सिंह, विजय सिंह, लक्ष्मीकान्त श्रीवास्तव, नवीन कुमार गुप्ता, राहुल सिंह, दुर्गेश गुप्ता, पंकज गोस्वामी, महताब अली अंसारी, अंकित कसौधन, अखिल ओमर, उत्कर्ष अग्रवाल, सौरभ कुमार दूबे, मोहित ओशो, सन्तोष कुमार, मनीष कुमार शुक्ला, नीलेश कुमार श्रीवास्तव, नितिन सिंघल, आशुतोष अग्रवाल, मनीष मणि त्रिपाठी, राकेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।