Uncategorised
मां वेद विद्या गुरुकुल के दूसरे स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम
वेद से ही हुई है ज्ञान और विज्ञान की उत्पत्ति : डॉ आर एन सिंह

इटियाथोक,गोंडा। विकासखंड अंतर्गत अहिरौलिया ग्राम पंचायत के बरगदही गांव स्थित मां वेद विद्या गुरुकुलम के दूसरे स्थापना दिवस अवसर पर रविवार को रुद्राभिषेक,हवन, आरती के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सोनवरषा पोखरा के संत छोटे बाबा, प्रतिनिधि आयुष मंत्रालय भारत सरकार डॉ आर एन सिंह व इटियाथोक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडे रहे।

*वेद से ही हुई है ज्ञान और विज्ञान की उत्पत्ति : डॉ आर एन सिंह*

हिन्दू धर्म पूर्णतया वैज्ञानिक धर्म है।विज्ञान का जन्म वेद से ही हुआ है।वेद में समस्त सृष्टि को संचालित करने की क्षमता है।सारे ज्ञान और विज्ञान की उत्पत्ति यहीं से हुई है।कार्यक्रम में वेद और उपनिषद का ज्ञान युवाओं और आम लोगो तक पहुंचने के लिए हो रहा है।ताकि लोग अपने प्राचीन वेदों की महत्ता और संस्कृति को जान समझ सके।यह कहना था प्रतिनिधि आयुष मंत्रालय भारत सरकार डॉ आर एन सिंह का।

*भंडारे में देर शाम तक लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद*

मां वेद विद्या गुरुकुल के द्वितीय स्थापना दिवस अवसर पर रविवार को विशाल भंडारा आयोजित हुआ।इमसें देर शाम तक बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारा में मालपुआ,खीर एवं सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया।भंडारे में इटियाथोक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडे भी सहभागिता करने पहुंचे।उन्होंने आयोजक दुर्गा प्रसाद तिवारी व आचार्य शिव प्रसाद तिवारी को बधाई दी।लल्लन तिवारी, शत्रुघ्न दूबे,विनोद कुमार उपाध्याय, रोहित सिंह, रामू सिंह आदि मौजूद रहे।