
इटियाथोक,गोंडा। थाना क्षेत्र के एक गांव में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है।खबर है घर में घुसकर युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।मामले का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी तो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी। उसने बताया कि देवभारी दुल्हापुर गजाधर निवासी जाकिर अली उर्फ चुन्नू (26) ने उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की।प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}