Uncategorised
अधिकारियों ने छठ पूजा के घाट की परखी व्यवस्था
छठ पूजा से पहले बिसुही नदी तट पर घाट की साफ सफाई के लिए 30 सफाई कर्मी लगाए गए
इटियाथोक, गोंडा। छठ महापर्व पर छठी मैया और सूर्यदेव की पूजा अर्चना से पहले घाट की साफ-सफाई का काम जोरों पर है।इटियाथोक कस्बे में बिसुही नदी के तट पर पूजा घाट बनाया गया है।बुधवार को प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडे, खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश पांडे व सहायक विकास अधिकारी गिरिजेश पटेल ने बिसुही नदी के किनारे छठ घाट का निरीक्षण किया।सहायक विकास अधिकारी गिरिजेश पटेल ने बताया,कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिसुही नदी के घाट पर छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।घाट की सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है।मौके पर 30 सफाई कर्मियों को लगाया गया है।जानकारों की मानें, तो सात नवंबर शाम को अस्ताचलगामी सूर्य अर्घ्य व आठ नवंबर की सुबह उदीयमान सूर्य अर्घ्य का आयोजन होगा।