Uncategorised

प्रोफेसर रवींद्र पांडेय बने प्राचार्य परिषद के अध्यक्ष

श्री पांडेय को प्राचार्य परिषद का अध्यक्ष बनाए जाने पर डिग्री कॉलेज के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है

गोंडा। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य परिषद के कार्यकारिणी का गठन तीन अक्टूबर को विश्वविद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें  लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा के प्राचार्य प्रोफेसर रविंद्र कुमार पांडे को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। यह जानकारी देते हुए ऑक्टा के महामंत्री प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्राचार्य परिषद की नई कार्यकारिणी में हमारे कालेज के श्री पांडेय अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी क्रम में उपाध्यक्ष गणपत सहाय पीजी कॉलेज सुल्तानपुर के प्राचार्य प्रोफेसर अंग्रेज सिंह राणा व जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज बाराबंकी के प्राचार्य प्रोफेसर सीताराम सिंह, महामंत्री बीएन केवी पीजी कॉलेज अंबेडकर नगर के प्राचार्य प्रोफेसर सुचिता पांडेय एवं कोषाध्यक्ष प्रोफेसर दिव्य दर्शन तिवारी प्राचार्य गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज रिसिया बहराइच बनाए गए हैं।वही संयुक्त मंत्री प्रोफेसर मंजू मगन व प्रोफेसर डीपी मिश्र बनाए गए हैं। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज गोंडा के प्राचार्य प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार पांडेय को प्राचार्य परिषद का अध्यक्ष बनाए जाने पर डिग्री कॉलेज के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए माला पहनकर उनका जोरदार स्वागत किया है। इस मौके पर प्रोफेसर वीपी सिंह, प्रोफेसर राम समुझ सिंह, प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव,डॉ पूजा यादव,डॉ ममता शुक्ला, विवेक प्रताप सिंह ,डॉ अरुण वर्मा ,डॉक्टर दिलीप शुक्ला, शरद कुमार पाठक, राजकुमार माथुर आदि ने प्राचार्य को माला पहनकर खुशी का इजहार किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}