इटियाथोक, गोंडा। प्रखर विचारक दीनदयाल शोध संस्थान के संस्थापक तथा राष्ट्र सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले परम श्रद्धेय भारतरत्न नानाजी देशमुख तथा लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी की जयंती के अवसर पर शनिवार को दीनदयाल शोध संस्थान जय प्रभा ग्राम परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अथिति सुरेश नारायण पांडेय विशिष्ठ अतिथि मेडिकल कॉलेज गोण्डा के वरिष्ठ डॉक्टर प्रोफेसर श्री कुलदीप पांडेय सांसद प्रतिनिधि गोण्डा कमलेश पांडेय दीनदयाल शोध संस्थान के सचिव राम कृष्ण तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ परम श्रद्धेय भारतरत्न नाना जी एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। तथा नानाजी एवं जयप्रकाश नारायण के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला एवं रामनाथ आरोग्यधाम के द्वारा सोलह केंद्रों पर दादी मां का बटुआ का किट प्रदान किया गया है। जयंती कार्यक्रम के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया। मौके संस्थान के सभी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}