Uncategorised
Related Articles
Check Also
Close
इटियाथोक,गोंडा। थाना क्षेत्र के लखनीपुर बाजार के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में महिला की जान चली गई।वहीं मृतका का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, हिंदू नगर निवासी शिव कुमार मिश्र गुरुवार करीब तीन बजे पत्नी मालती देवी के साथ लखनीपुर बाजार गए थे।वापस लौटते समय लखनीपुर बाजार के पास विजय गढ़वा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।बताया जाता है कि डंपर का पहिया मालती देवी के सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)